{"_id":"68c0971ee4d167ecff0c4f9f","slug":"fire-all-around-government-buildings-are-now-on-fire-lucknow-news-c-13-knp1002-1377134-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चारों तरफ आग का गोला, सरकारी इमारतें अब आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चारों तरफ आग का गोला, सरकारी इमारतें अब आग के हवाले
विज्ञापन
नेपाल में आगजनी।
लखनऊ। नेपाल इस समय आग के गोले में तब्दील है। सड़क पर मौत और जिंदगी के बीच संघर्ष जारी है। सरकारी दफ्तर जल रहे हैं, नेता जान बचाकर भाग रहे हैं। राजधानी से लेकर पर्यटन स्थलों तक सन्नाटा पसरा है। बीते तीन दिनों से युवाओं का हिंसक आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा। राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे नेपाली शोधार्थियों ने संवाद न्यूज एजेंसी को यह आंखों देखी स्थिति बताई है।
नेपाली युवाओं के इस आंदोलन का छात्रों और पर्यटकों पर खासा असर पड़ा है। लखनऊ विश्वविद्यालय, बीबीएयू, गोरखपुर विश्वविद्यालय सहित अन्य संस्थानों में पढ़ रहे नेपाली छात्रों ने बताया कि भारत-नेपाल की सभी सीमाएं बंद हैं, हवाई यात्रा भी रोक दी गई है। उनके अलावा हजारों पर्यटक जो हाल ही में काठमांडू, लुंबिनी, नगरगोट, गोसाईंकुंडा और बांदीपुर पहुंचे थे, बॉर्डर सील होने के कारण वापस नहीं आ पा रहे।
शोध कार्य भी ठप
मैं गोरखपुर के डीडीयू से पीएचडी कर रहा हूं। बॉर्डर बंद है। आंदोलन के कारण शोधकार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। तीन दिनों से हिंसा आगजनी में बदल चुकी है। आम जिंदगी भी बुरी तरह प्रभावित है। बस यही चाहता हूं कि हालात काबू में आए।
विज्ञापन
I- महेश पांडेय, नेपाली शोधार्थीI
सरकार बैकफुट पर
सरकार बैकफुट पर है। हिंसा की चपेट में शिक्षण संस्थान व पर्यटन स्थल भी हैं। मैं लखनऊ के बीबीएयू से शिक्षाशास्त्र में शोध कर रहा हूं। मेरे जानने वाले ऐसे कई लोग हैं, जो नेपाल से भारत वापस नहीं आ पा रहे हैं। भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया को लेकर युवाओं में जो गुस्सा है, उससे यह साफ है कि आंदोलन अभी लंबा चलेगा।
I- विष्णु पौडेल, नेपाली शोधार्थीI