{"_id":"5bc58887bdec2269717a1813","slug":"fir-yatra-to-be-start-against-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के खिलाफ आज से एफआईआर यात्रा शुरू करेंगे अमर सिंह, लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के खिलाफ आज से एफआईआर यात्रा शुरू करेंगे अमर सिंह, लगाए गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता आजम खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में राज्यसभा सांसद अमर सिंह आज से ‘एफआईआर यात्रा’ निकालने जा रहे हैं। उन्होंने अमर सिंह पर जान से मारने, दंगा भड़काने, नारी का अपमान करने जैसे आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
साथ ही दावा किया है कि वे 16 व 17 अक्तूबर को अलग-अलग शहरों में यात्रा निकालेंगे।
उनके वेरिफाइड फेसबुक पेज पर यात्रा समन्वयक शिवराज सिंह के हवाले से दावा किया गया है कि अमर सिंह की ओर से 16 अक्तूबर को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद में यात्रा पर होंगे और अगले दिन मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे। यहां गोमतीनगर थाने में वे एफआईआर दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन