{"_id":"5b3dea5f4f1c1bba248b49e9","slug":"fir-registered-in-upsrtc-ticket-scam-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम घोटाले में साइबर क्राइम के तहत मुकदमा दर्ज, बिना पेमेंट बुक हुए लाखों के टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम घोटाले में साइबर क्राइम के तहत मुकदमा दर्ज, बिना पेमेंट बुक हुए लाखों के टिकट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 05 Jul 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल को हैक कर हुए लाखों रुपये के घोटाले में गुरुवार को साइबर क्राइम की तरह मुकदमा दर्ज किया गया है। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने वजीरगंज थाने में परिवहन निगम को आईटी सपोर्ट दे रही कंपनी ट्राइमेक्स और एचडीएफसी की गेटवे ईकाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को परिवहन निगम के ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल को हैक कर लाखों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ था। मामला उस वक्त खुलकर सामने आया जब एक व्यक्ति ने एसी बस का टिकट बुक किया, लेकिन उसके खाते से बिना पैसा कटे टिकट मिल गया। व्यक्ति ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक से की। जिसके बाद लाखों रुपये के घपले का खुलासा हुआ। परिवहन निगम और एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों की संयुक्त टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच कमेटी में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि एचडीएफसी बैंक का पेमेंट गेटवे पिछले एक साल से हैक था। बिना पेमेंट किए रोजाना हजारों रुपये के टिकट जारी किए जा रहे थे। जांच के दौरान तीन जुलाई की बुकिंग में 54 केस ऐसे पाए गए, जिनके किराए के 70 हजार रुपये निगम के खाते में ट्रांसफर नहीं हुए। यह टिकट कहां से बुक हुए हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। अब जून में बुक हुए टिकटों का ब्यौरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन