फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir registered in triple talaq case

ग्वालियर के माधव संगीत महाविद्यायल में सारंगी सहायक पर तीन तलाक का मुकदमा

Sat, 24 Jul 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fir registered in triple talaq case
ग्वालियर के माधव संगीत महाविद्यालय में सारंगी सहायक पर उसकी पहली पत्नी ने दर्ज कराया है मुकदमा। ( - फोटो : ??? ?????
कैसरबाग कोतवाली में ग्वालियर के शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय में सारंगी सहायक मो. अहमद खान पर महिला ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि खुद को अविवाहित बताकर उसके पति ने ग्वालियर में दूसरी शादी कर ली। यही नहीं, आरोपी अहमद खान दूसरी पत्नी की नाबालिग छोटी बहन से निकाह की फिराक में था।
इसकी जानकारी होने पर आपत्ति दर्ज की तो उसे जाली तलाक पेपर पकड़ा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग प्रमोद कुमार मिश्रा के मुताबिक, भातखंडे संगीत संस्थान विश्वविद्यालय में रहने वाली महिला ने तहरीर दी है। उनका निकाह 1 जून 2014 को पुराना दाउदनगर फैजुल्लागंज निवासी मो. अहमद खान से हुआ था।
विज्ञापन

अहमद वर्ष 2006 से 2014 के बीच भातखंडे में कार्यरत थे। 2014 में निकाह करने के कुछ दिन बाद ही वह ग्वालियर चले गए।
दूसरी बीवी की कॉल आने पर हुआ राजफाश
पीड़िता के मुताबिक, 31 दिसंबर 2020 को आफरीन नाम की एक युवती की कॉल आई। उसने कहा कि अहमद की 2018 में उससे व उसकी मां फिरोज जहां से मुलाकात हुई थी। अहमद ने खुद को अविवाहित बताया। कहा कि वह राजा मानसिंह तोमर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। अहमद ने झांसा देकर आफरीन से निकाह कर लिया। उससे जुलाई 2019 में विवाद हुआ तो उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। वर्ष 2020 में लॉकडाउन में अहमद दोबारा आफरीन के घर आने-जाने लगे। इस दौरान आफरीन की नाबालिग बहन से शादी की बात की। शक होने पर आफरीन के घरवालों ने अहमद के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि वह पूर्व से शादीशुदा है। यह देख आफरीन की मां फिरोज जहां ने ग्वालियर के पुलिस थाने झांसी रोड में अहमद के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालियर पहुंची तो भाग गया आरोपी
पीड़िता के मुताबिक, आफरीन की कॉल आने के बाद वह ग्वालियर पहुंची तो पता चला कि अहमद ने घर बदल लिया है। कार्यालय से जानकारी मिली कि अहमद दूसरे जिले में चला गया है। अहमद को जब इस बात की जानकारी हो गई कि आफरीन और उसकी पहली पत्नी के बीच बातचीत हो रही है। वहीं, उसके चोरी छिपे दूसरे निकाह की जानकारी भी हो गई है। तो अहमद ने कार्यालय में एक जाली तलाक का पेपर जमा कराया। फर्जी तलाक पेपर देखकर पीड़िता दारूल इफ्ता नदवतुल उलमा लखनऊ से खंडन लेकर आई। आरोप है कि दूसरी शादी के चक्कर में अहमद ने फतवे को नहीं माना। पीड़िता ने फर्जी तलाक के संबंध में उलमा से फतवा मंगवाया तो गलत साबित हुआ। पीड़िता ने बताया कि यह मामला तीन तलाक की परिधि में आता है। पीड़िता की शिकायत पर कैसरबाग थाने में पुलिस ने मोहम्मद अहमद खान के खिलाफ जालसाजी और मुस्लिम महिला एक्ट 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed