फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR registered against two real brothers for culpable homicide in the case of a balcony collapse

Lucknow News: छज्जा गिरने के मामले दो सगे भाइयों पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर

Sun, 28 Jun 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two real brothers for culpable homicide in the case of a balcony collapse
बच्चों के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़।
लखनऊ। इटौंजा के महोना के वार्ड नौ में मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार को छज्जा गिरने से हुई दो बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई बच्चे के पिता की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इटौंजा सोबरन सिंह ने बताया कि हादसे में मृत अरमान के पिता इमरान ने सबील बांटने वाले मेराज और उसके भाई गुलजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृत दोनों बच्चों के शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। शाम को गमगीन माहौल में दोनों के शव दफन कर दिए गए। इस दर्दनाक घटना से परिवार, रिश्तेदार और आसपास के लोग भावुक नजर आए।
विज्ञापन

महोना वार्ड-9 के सभासद अनीश बेग ने बताया कि मृतक अरमान महोना पूर्व माध्यमिक स्कूल में सातवीं का छात्र था। उसके परिवार में मां जैनब, भाई असलान, दाऊद और तबस्सुम हैं। वहीं, मृतक अली चंद्रशेखर इंटर कॉलेज में पांचवीं का छात्र था। उसके परिवार में मां हिना, बहन हुमा, अब्दुल्ला और पिता कासिम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और मासूम की गई जान
शुक्रवार की रात जब महोना वासी घायलों को निकालने में लगे थे, तभी एक और हादसा हुआ। महोना नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में सफीक खान की दो वर्षीय नातिन शिगरा घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पानी से भरे टब में गिर गई और डूबकर उसकी मौत हो गई। घरवालों को देर रात करीब तीन बजे घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे राम सागर मिश्र हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिगरा ननिहाल आई थी और उसके पिता सानू खुर्रमनगर के निवासी हैं।

बच्चों के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़।

बच्चों के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़।

बच्चों के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़।

बच्चों के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़।

बच्चों के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़।

बच्चों के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed