Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR registered against five people for abduction of an elderly man in Lucknow

लखनऊ: बुजुर्ग के अपहरण के आरोप में पांच पर एफआईआर दर्ज, नेता से मिलवाने की बात कहकर घर से ले गया था आरोपी

Sat, 28 Nov 2026 08:41 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 08:41 PM IST
सार

बड़े राजनेता से मिलवाने के बहाने दिल्ली ले जाए गए बुजुर्ग राम नारायण बाजपेई के लापता होने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों से लाखों रुपये की फिरौती और हत्या की धमकी मिलने के बाद बेटी की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कर चार टीमें तलाश में लगाई हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
FIR registered against five people for abduction of an elderly man in Lucknow
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में अमीनाबाद इलाके से लापता हुए बुजुर्ग राम नारायण बाजपेई की बेटी आंचल बाजपेई पाठक ने पांच लोगों पर पिता के अपहरण का आरोप लगाते हुए अमीनाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इससे पहले 20 सितंबर को परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की चार टीमें राम नारायण की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने अयोध्या, सीतापुर और आगरा में दबिश भी दी, लेकिन उनका पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


आलमबाग निवासी राम नारायण की बेटी आंचल बाजपेई पाठक के अनुसार, उनके पिता अमीनाबाद इलाके में रहते हैं। पिता की सीतापुर के सिधौली, कंदुनी रामकला निवासी शिवम गुप्ता उर्फ शोभित कृष्ण से जान-पहचान थी। आरोपी शिवम गुप्ता ने कई बड़े नेताओं को अपना रिश्तेदार बताया और 19 सितंबर को एक बड़े राजनेता से मिलवाने की बात कहकर राम नारायण को 10 दिनों के लिए दिल्ली ले गया। 
विज्ञापन


इसके बाद राम नारायण वापस नहीं लौटे। 22 सितंबर को उनका फोन बंद हो गया। इसके बाद आरोपी शुभम ने अपने मोबाइल फोन से राम नारायण की बात परिजनों से कराई और बताया कि उनका फोन खराब हो गया है। देखते-देखते 10 दिन पूरे हो गए, लेकिन राम नारायण वापस नहीं लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचल के अनुसार, 28 सितंबर को उनके पिता ने बेटे को फोन कर पांच हजार रुपये मांगे। इस पर उनके बताए गए नंबर पर पांच हजार रुपये भेज दिए गए। इसके बाद तीन अक्तूबर को राम नारायण के मोबाइल फोन से परिजनों को कॉल आया और अलग-अलग लोगों से फिरौती की रकम मांगी गई। किसी से चार लाख तो किसी से एक लाख रुपये और आंचल के पति से 25 लाख रुपये मांगे गए। रकम न मिलने पर राम नारायण की हत्या करने की धमकी दी गई।


डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में पहले बुजुर्ग की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। बाद में परिजनों ने फिरौती मांगे जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उनकी तहरीर पर 22 नवंबर को शिवम गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रामेश्वरी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता और नीटू कनौजिया के खिलाफ फिरौती के लिए अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed