फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fir registered against azam khan for commenting on BR ambedkar

आंबेडकर पर दो साल पहले दिए विवादित बयान पर फंसे आजम खां, एफआईआर दर्ज

Tue, 23 Oct 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Oct 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
fir registered against azam khan for commenting on BR ambedkar
आजम खां - फोटो : amar ujala

आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के महामंत्री अमर नाथ प्रजापति ने दो साल पुराने एक मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें आजम पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के लिए अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


मामले में अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि धमकाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


निर्मल ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 6 सितंबर 2016 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खां ने गाजियाबाद में मंच से डॉ. आंबेडकर के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया था। आजम खां ने डॉ. आंबेडकर को लेकर कहा था कि इस आदमी के हाथ का इशारा कहता है कि जहां पर खड़े हैं, ये जमीन तो हमारी है। सामने वाला प्लॉट भी मेरा है। इस बयान का वीडियो भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि उस वक्त मंच पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे पर अखिलेश ने न तो आजम खां की बात खंडन किया और न ही उन्हें बोलने से रोका। निर्मल ने कहा कि इस बयान पर आजम खां को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

निर्मल ने कहा कि मायावती ने भी आजम खां के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं करवाया। मायावती को जवाब देना चाहिए कि जिस पार्टी का नेता डॉ. आंबेडकर को जमीन कब्जा करने वाला बता रहा है, उस पार्टी के साथ वह किस तरह का रिश्ता चाहती हैं।


अखिलेश यादव को भी बताना चाहिए कि उनकी पार्टी के नेता ने बाबा साहेब को लेकर जो बोला है, उसको लेकर उनकी क्या राय है। अखिलेश इस बयान से सहमत हैं या आजम खां को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed