फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fir on three in case of death of covid patient

कोविड मरीज की मौत के मामले में निजी अस्तपाल संचालक सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या का केस

Tue, 14 Jun 2022 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
fir on three in case of death of covid patient
लखनऊ। विकासनगर के रिंग रोड पर स्थित अल्पाइन मेडिक्स सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर सेंटर के निदेशक डॉ. राशिद समेत तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, कूटरचना, ठगी व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा हसनगंज सीतापुर रोड खदरा निवासी अब्दुर रब ने दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उनके कोविड संक्रमित पिता की इलाज में लापरवाही व मनमानी की जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं फर्जीवाड़ा कर 11 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विकासनगर तेज बहादुर सिंह के मुताबिक, सीतापुर रोड खदरा हसनगंज निवासी अब्दुर रब हाईकोर्ट में वकील हैं। अब्दुर रब के अनुसार, उनके पिता अब्दुल रऊफ पिछले साल कोविड से संक्रमित हो गए थे। अल्पाइन मेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर सेंटर, रिंग रोड विकासनगर में उन्हें भर्ती कराया गया। इसके निदेशक डॉ. राशिद हैं। 12 अप्रैल से अस्पताल में इलाज शुरू हुआ और 16 अप्रैल को पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दौरान अस्पताल के निदेशक डॉ. राशिद ने पिता के इलाज के सुपरविजन के लिए सुपरवाइजर सत्यवान यादव व महबूब को लगा रखा था। आरोप है कि इस दौरान इलाज और दवाओं के नाम पर 9.50 लाख रुपये लिए गए। इसके अलावा रेमडेसिविर इंजेक्शन के नाम पर अलग से 1.50 लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि जब वह पिता के पास पहुंचे तो उनका ऑक्सीजन मॉस्क जमीन पर फेंका गया था। अस्पताल के निदेशक व सुपरवाइजरों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए विकासनगर थाने में तहरीर दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट में अर्जी डाली जिस पर कोर्ट ने आदेश किया। इसके बाद पुलिस ने करीब 15 माह बाद अस्पताल संचालक व दो सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed