{"_id":"640c7aa9409ee61ced04b5e4","slug":"fir-of-fraud-of-456-lakh-is-filed-lucknow-news-c-13-lko1018-123424-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑनलाइन जॉब के नाम पर महिला से 4.56 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑनलाइन जॉब के नाम पर महिला से 4.56 लाख की ठगी
Sat, 11 Mar 2023 06:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 11 Mar 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
- रिव्यू और रेटिंग की नौकरी का झांस दे 2.52 लाख ऐंठे
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के गोल्फ व्यू तुलसियानी अपार्टमेंट में रहने वाली रितिका भाटिया से ऑनलाइन टॉस्क के नाम पर साइबर ठगों ने 4.56 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसी तरह विभूतिखंड इलाके में रहने वाली अंकिता श्रीवास्तव से ऑनलाइन रिव्यू और रेटिंग जॉब के नाम पर जालसाजों ने 2.52 लाख की साइबर ठगी हो गई।
रितिका भाटिया के अनुसार, कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब का एक मैसेज आया। 200 रुपये देकर मेंबर बनने की बात कही गई और मोटे कमीशन का लालच दिया गया। इसके बाद रितिका ने 200 रुपये जमा कर दिए और फिर ऑनलाइन टॉस्क के लिए टेलीग्राम एप से जोड़ा गया। शुरुआत में मुनाफे के तौर पर कुछ रुपये भी दिए। जाल में फंसाने के बाद धीरे-धीरे करके 4,56,130 रुपये ठग लिए।
अंकिता के अनुसार, चंद रोज पहले टेलीग्राम एप पर ऑनलाइन जॉब को लेकर एक मैसेज आया था। इसमें रिव्यू और रेटिंग का काम करने की जिक्र था। घर बैठे रुपये कमाने की चाह में अंकिता जाल में फंस गई। जालसाजों ने धीरे-धीरे करके 2.52 लाख रुपये ऐंठ लिए। अंकिता के अनुसार, जालसाज जब 4.40 लाख रुपये की डिमांड करने लगे तो शक हुआ। छानबीन करने पर ठगी का पता चला।