फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud of 38.50 lakh is filed

Lucknow News: नौकरी के नाम पर जालसाज ने ठगे 38.50 लाख

Sun, 02 Apr 2023 06:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 02 Apr 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Fir of fraud of 38.50 lakh is filed
- रुपये वापस मांगने पर सेवानिवृत्त थल सैनाकर्मी को धमकाया
विज्ञापन

- पीड़ित के बेटे का यूपीपीसीएल और सचिवालय में नौकरी दिलाने की कही थी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। थल सेना से सेवानिवृत्त केशव राम के बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 38.50 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट आशियाना थाने में दर्ज की गई है।
आशियाना के सेक्टर-ओ एलडीए कॉलोनी निवासी केशव राम के अनुसार, कुछ वक्त पहले पत्नी मालती चौहान की आलमबाग के पवन मिश्र से जान-पहचान हो गई थी। पवन ने ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए बेटे राहुल राज को यूपीपीसीएल और सचिवालय में नौकरी दिलाने की बात कही। इसके एवज में मालती से 51 लाख रुपये ऐंठ लिए। तय समय पर जब नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने पवन से रकम वापस मांगी।

पवन ने किसी तरह 12.5 लाख रुपये लौटाए और बाकी 38.50 लाख हड़प लिए। बाकी रकम वापस मांगने पर पवन धमकाने लगा। मालती की इस बीच 20 अप्रैल 2021 को मौत हो गई। केशव राम ने पवन से संपर्क कर बाकी रुपये वापस मांगने का प्रयास किया तो उनको भी धमकाना शुरु कर दिया। आजिज आकर शनिवार को केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed