फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud of 3.64 lakhs is filed

Lucknow News: सेक्सटॉर्शन गैंग ने अश्लील वीडियो के बल पर ठगे 3.64 लाख

Sat, 03 Jun 2023 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 03 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud of 3.64 lakhs is filed
लखनऊ। महानगर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति को युवती ने वीडियो कॉल की और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद सेक्सटॉर्शन गैंग ने वीडियो के बल पर पीड़ित से 3.64 लाख रुपये ऐंठ लिए। आजिज आकर पीड़ित ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार, कुछ दिन पहले व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल आई। इसे उठाते ही एक युवती नग्न हालत में दिखी तो कॉल काट दी। कुछ देर बाद एक अनजान नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने खुद को नई दिल्ली साइबर क्राइम का इंस्पेक्टर एसएन श्रीवास्तव बताया। उसने कहा कि उनके खिलाफ एक युवती ने शिकायत की है और उनका अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ है। एक यूट्यूबर संजय सिंह का नंबर देते हुए बात करने को कहा।
विज्ञापन

डरे-सहमे पीड़ित ने कॉल की तो जालसाज ने वीडियो वायरल होने से रोकने के लिए 71,500 रुपये की मांग की। ठगी से अंजान पीड़ित ने रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उनको बताया कि तीन अश्लील वीडियो है और 1.43 लाख रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदनामी से बचने के लिए पीड़ित ने रकम जमा कर दी। अगले दिन कॉल कर पीड़ित को बताया कि वीडियो बनाने वाली युवती ने खुदकुशी कर ली है और उसके घरवाले धरने पर बैठे हैं।

पांच लाख की मांग कर रहे हैं, किसी तरह ढाई लाख पर मनाया गया है, जो आपको देने होंगे। पीड़ित ने 1.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी मांग बढ़ती गई तो पीड़ित को ठगी का शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed