{"_id":"5d5857d88ebc3e897266c8df","slug":"fir-of-fraud-of-18-50-lakhs-lucknow-news-lko476720142","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड कंपनी पर 18.50 लाख रुपये हड़पने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड कंपनी पर 18.50 लाख रुपये हड़पने का केस
विज्ञापन

अलीगंज थाने में कारोबारी निखिल श्रीवास्तव ने वर्षा एंड याशिका फूड्स कंपनी के निदेशक विनय सक्सेना, मनीष सक्सेना, वर्षा सक्सेना व पंकज आनंद पर 18.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
निखिल का कहना है कि चार जुलाई 2017 को उन्होंने कंपनी को चेक के जरिए सिक्योरिटी मनी के रूप में चार लाख रुपये दिए थे।
अनुबंध के तहत कंपनी का लखनऊ में काम वह देख रहे थे। इस दौरान मनीष सक्सेना ने एक और कंपनी एसएसजेएन इंटरप्राइजेज को भी काम दे दिया।
कुछ समय बाद कंपनी ने उन्हें माल भेजा, जिसकी एमआरपी गलत लिखी हुई थी। निखिल का कहना है कि इस बाबत निदेशकों से बात करने पर वह गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी देने लगे।
फिलवक्त, कंपनी पर उनके 18.50 लाख रुपये बन रहे हैं, जिसे निदेशक देने से इन्कार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने बताया कि आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं।