फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud of 1.30 crore is filed

Lucknow News: पीएनबी हाउसिंग से 1.30 करोड़ का लोन हड़पा

Fri, 17 Mar 2023 06:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Fir of fraud of 1.30 crore is filed
- लीगल मैनेजर ने 20 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के लीगल मैनेजर ने फर्जी ढंग से 1.30 करोड़ रुपये का लोन हासिल करने की एफआईआर विभूतिखंड थाने में दर्ज कराई है। चार अलग-अलग एफआईआर में 20 लोगों को नामजद किया गया है। जांच में फर्जी कागज लगाकर लोन लिए जाने की बात सामने आई है।
विभूतिखंड स्थित साइबर हाइट्स में पीएनबी हाउसिंग का दफ्तर है। इसमें अनुज प्रकाश श्रीवास्तव बतौर लीगल मैनेजर कार्यरत हैं। उनके अनुसार आईआईएम रोड स्थित नारायण सिंह का प्लॉट खरीदने के लिए पीजीआई इलाके की वृंदावन कॉलोनी के राम शरण पांडेय और उनकी पत्नी पूनम ने आवेदन किया था। 31 लाख के लोन में संजय कुमार और राजीव ने गवाही दी थी। नवंबर 2022 में लोन जारी होने के बाद सिर्फ एक किस्त जमा की गई।
विज्ञापन

इसी तरह भदेवा निवासी राजीव कुमार व तान्या मित्तल ने जमीन खरीदने के लिए 34 लाख और पीजीआई इलाके की उद्यान आश्रय कॉलोनी के विनोद रमाकांत ने पत्नी मीरा संग तीस लाख का लोन लिया। इसकी किस्तें जमा नहीं की गई। रिकवरी टीम के जांच करने पर तीनों ही मामलों में जाली दस्तावेज लगा कर लोन पास कराए जाने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरानगर के लोहिया विहार निवासी राधे मुनी यादव और दीप्ति ने मकान खरीदने के लिए लोन के लिए आवेदन किया था। खुद को बाराबंकी पीडब्ल्यूडी में तैनात इंजीनियर बताया था। दस्तावेज की जांच के बाद 35.50 लाख का लोन स्वीकृत कर दिया गया। कुछ वक्त के बाद लोन अदा करना बंद कर दिया। मामले में राधे मुनी यादव, दीप्ति, हसन मिया, रज्जन, संजय सिंह और अन्य के खिलाफ विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed