फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud of 12 lakhs

Lucknow News: दोस्तों ने दिया धोखा, एक महीने में रेस्टोरेंट का नाम बदल हड़पा

Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud of 12 lakhs
जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
रेस्टोरेंट हड़पने के लिए पुराने दोस्त अरुण प्रताप सिंह को दगा देने वाले विशेष श्रीवास्तव व पीयूष दुबे पर गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विनय कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक, सुल्तानपुर रोड अमूल डेयरी स्थित क्षत्रिय भवन के पास रहने वाले अरुण प्रताप ने बताया कि साझीदारी में सदर तहसील के पास फ्रैंडलीज रेस्टोरेंट शुरू किया था। इसमें अरुण ने 12 लाख का निवेश किया था। जुलाई में हिसाब मांगा तो विशेष ने टालमटोल की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खराब होने के चलते अरुण सितंबर में रेस्टोरेंट नहीं गया। अक्तूबर में पहुंचा तो रेस्त्रां का नाम शिवाय किचन कर दिया गया था। निवेश किए गए 12 लाख वापस मांगे तो धमकी देने लगे। इस पर पीड़ित ने डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, जांच में आरोप सही मिलने पर सैरपुर रैथा रोड निवासी विशेष श्रीवास्तव व गोमतीनगर विस्तार के पीयूष दुबे पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed