{"_id":"6001fd3d8ebc3e2ef0280d17","slug":"fir-of-fraud-of-10-lakhs-rupees-lucknow-news-lko5600608149","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती ने 10 लाख रुपये ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती ने 10 लाख रुपये ऐंठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज निवासी मनोज अग्रवाल ने शादी का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगने का मुकदमा रांची की प्रियंका पर दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हजरतगंज थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मनोज की तहरीर के मुताबिक, मैट्रीमोनियल साइट पर प्रोफाइल के जरिए रांची निवासी प्रियंका सिंह ने संपर्क कर शादी की बात कही थी।
बातचीत के बाद 16 दिसंबर को शादी तय हो गई। इस बीच प्रियंका ने पापा की तबियत खराब होने की बात कहकर 6.60 लाख रुपये ले लिए। यह रकम मनोज ने घर बनवाने के लिए जोड़ी थी।
इसके अलावा प्रियंका लखनऊ आई और शॉपिंग के लिए भी तीन लाख नकद ले लिए। यह रकम प्रियंका ने शादी से पहले देने की बात कही थी लेकिन, तीन दिसंबर से उसका फोन बंद है।
विज्ञापन
उसके मौसेरे भाई शिवम का भी फोन बंद है। इस पर मनोज जालसाज प्रियंका के बताए सभी पते पर गया, लेकिन गलत निकले। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, प्रियंका, उसकी मौसी और शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।