फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud is filed

Lucknow News: सरिया आपूर्ति के नाम पर 38 लाख ठगे, केस

Sat, 28 Jan 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud is filed
ठगी की रिपोर्ट दर्ज। (फौटो ःप्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विभूतिखंड के विभवखंड में व्यापारी सुनीत वर्धन ने पुणे की फर्म के खिलाफ सरिया आपूर्ति का झांसा देकर 38 लाख ठगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राम सिंह के मुताबिक, पीड़ित ने देश दीपक और फर्म के मालिक केशव उगन पर आरोप लगाया है।
वहीं, सआदतगंज के अर्जुन चौधरी ने धोखा देकर ट्रक हड़पने का केस गोमतीनगर थाने में दर्ज कराया है।
बताया कि पुराना ट्रक बेचने के लिए रहीमाबाद निवासी पुरुषोत्तम से संपर्क किया था। बातचीत के बाद सौदा 20 लाख में तय हुआ था।
पुरुषोत्तम ने मनोज पांडेय चौराहा स्थित निजी बैंक के मैनेजर व अन्य कर्मचारियों के साथ मिलीभगत की। जालसाज ने ट्रक अपने नाम ट्रांसफर करा लिया, जबकि पैसा उनके खाते में नहीं आया।
दो अज्ञात के शव मिले
रहीमाबाद के हरदोई बॉर्डर पर शुक्रवार को राहगीरों ने शव मिलने की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 30 साल है। उधर, सरोजनीनगर के हिंदनगर में शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, शिनाख्त नहीं हुई है। युवक ने एक सफेद हाफ टी-शर्ट, जिसमें उत्तर प्रदेश मैराथन लखनऊ लिखा है। साथ ही ब्राउन कलर का लोअर पहने था।
विज्ञापन

युवक ने लगाई फांसी
आशियाना के सेक्टर एच निवासी सोनू कुमार (22) ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, मृतक मूल रूप सेे आजमगढ़ के बेटा गांव का रहने वाला था। यहां एक फैक्टरी में नौकरी करता था। रिश्तेदार ने फांसी की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
चौक के चौपटिया निवासी विशाल कश्यप की पत्नी शीतल (28) का शव बुधवार को कमरे में पड़ा मिला था। काकोरी निवासी सुधीर का आरोप है कि दहेज के लिए बहन शीतल को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। इंस्पेक्टर डॉ. प्रशांत मिश्र ने बताया कि विशाल, उसके पिता रामस्वरूप और मां को गिरफ्तार कर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शीतल पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
अश्लील तस्वीर वायरल की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी दुबग्गा निवासी वीरु सिंह को ठाकुरगंज पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा के साथ आरोपी पढ़ाई कर चुका है। पीड़िता ने 25 जनवरी को केस दर्ज कराया था।
यात्री के पास मिले तीन खोखे, हिरासत में
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मुंबई जा रहे यात्री मधुर के पास से रिवॉल्वर के तीन खोखे मिले। सीआईएसएफ जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मुंबई निवासी मधुर आईआईएम इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करता है। मधुर ने बताया कि वह नवंबर में शूटिंग करने यूरोप गया था, जहां शूटिंग के बाद खाली खोखे गलती से बैग में चले आए।
जीपीएस की मदद से पांच चोर पकड़े
पारा पुलिस ने पांच चोरों को जीपीएस की मदद से देवपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। चोरों ने 24 जनवरी को नरपतखेड़ा में चंदन सिंह का ई-रिक्शा से बैटरी चोरी की थी। बैटरी जीपीएस से कनेक्ट थी। वारदात में इस्तेमाल कार और दो ई-रिक्शा भी बरामद किए है। प्रभारी निरीक्षक पारा तेज बहादुर सिंह के मुताबिक, आरोपियों में छत्तीसगढ़ का दुर्गेश पाल, पारा सिंधी कॉलोनी का रवि कश्यप, मन्नूखेड़ा का संदीप कुमार, देवपुर प्रेम विहार का अंकित गुप्ता, पुराना पारा थाने के पास रहने वाला सुशील अग्निहोत्री है। वहीं, पुलिस ने गश्त के दौरान शुक्रवार तड़के तिकुनिया तिराहे के पास से दो चोरों को धर दबोचा। इसमें राजाजीपुरम का सुनील, एफ ब्लाक थड़ी मोहल्ला का मो. आदिल है। तीन दिन पहले तालकटोरा इलाके से चोरी की बाइक बरामद की है।
दहेज न मिलने पर तीन तलाक की धमकी
दुबग्गा के बसंतकुंज निवासी फरहा फातिमा ने पति मोईन सैय्यद पर दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। न मिलने पर तीन तलाक की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
गोसाईंगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक, 19 जनवरी को घुसकर गांव निवासी बाबादीन ने जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से दुराचार किया था।
नशीला पदार्थ खिलाकर मोबाइल व अंगूठी उड़ाई
गोमतीनगर के फन मॉल के पास बुधवार शाम टप्पेबाजों ने आशीष श्रीवास्तव को नशीला पदार्थ खिलाकर सोने की अंगूठी व मोबाइल उड़ा दिया। बेहोशी की हालत में पीड़ित को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पारा के डिप्टीखेड़ा निवासी आशीष के दोस्त हरिमोहन ने बृहस्पतिवार को गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
सीमेंट के नाम पर हड़पे डेढ़ लाख
सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार स्थित हिमरश डिजाइनिंग कंस्ट्रक्शन फर्म के मालिक अर्श यादव ने 500 बोरी सीमेंट के नाम पर डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने सैय्यद ग्रुप ऑफ कंस्ट्रक्शन के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विशेष सचिव गृह बनकर ठगने वाला गिरफ्तार
सचिवालय में खुद को विशेष सचिव गृह बताकर ठगने वाले को कैसरबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सचिवालय में नियुक्ति का झांसा देकर एक लाख रुपये ऐंठे थे। इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान अंबेडकरनगर निवासी प्रेम सागर उर्फ प्रेम सिंह के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ बस्ती के दक्षिण दरवाजा निवासी प्रमोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रेम सागर पहले भी धोखाधड़ी के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed