फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud is filed

Lucknow News: रियल एस्टेट कंपनी के निदेशकों के खिलाफ केस

Thu, 05 Jan 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud is filed
ठगी के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
गाजीपुर थाने में रियल एस्टेट कंपनी के निदेशकों के खिलाफ दो लाख रुपये ठगने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर रोड, एलडीए कॉलोनी निवासी सुजीत कुमार शुक्ल ने जमीन खरीदने के लिए देवांचल इंफ्रा के निदेशक जयप्रकाश और विवेक श्रीवास्तव से संपर्क किया था।
आरोपियों ने जानकीपुरम में सहारा एस्टेट के पास जमीन दिलाने का भरोसा देते हुए दो लाख रुपये ले लिए।
मोबाइल बंद जाने पर सुशील इंदिरानगर आम्रपाली मार्केट के पास स्थित देवांचल इंफ्रा के कार्यालय पहुंचे, जहां ताला लटकता मिला।
उधर, ठाकुरगंज कोतवाली में अब्बास जहीर ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक, चौक निवासी मीसम रफीक प्लॉट बेचना चाहता था।
इसका पता चलने पर अब्बास से मीसम से मुलाकात की। सौदा आठ लाख में तय हुआ। अब्बास ने पांच लाख रुपये पेशगी दे दी।
बाकी तीन लाख रजिस्ट्री के समय देने थे, लेकिन मीसम ने पांच लाख की मांग रख दी। पहले से मोटी रकम पीड़ित दे चुके थे। इसलिए पांच लाख रुपये और दे दिए। इसके बाद भी आरोपी दो लाख मांगने लगा। इस पर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया।

रकम दोगुना करने का लालच दे सात लाख ठगे
आईडीबीआई बैंक कल्ली पश्चिम शाखा के कर्मचारी आकाश सिंह ने रकम दोगुना करने का झांसा देकर सात लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया है। गोसाईंगंज घुसवल निवासी सुनील कुमार का आईडीबीआई बैंक में अकाउंट है, जहां उनकी मुलाकात बलिया निवासी आकाश सिंह से हुई। उसने बताया कि बैंक में नई स्कीम आई है। इसमें जमा किए गए रुपये दोगुने किए जाते हैं। विश्वास कर सुनील ने सात लाख का चेक दे दिया। इसे आकाश ने कैश करा लिया। सुनील 10 फरवरी को बैंक पहुंचे तो जहां आकाश ने एलआईसी की रसीद दी और कुछ दिन में रकम लेने के लिए कहा। सुनील फरवरी में ही दोबारा बैंक गए, जहां आकाश नहीं मिला। मैनेजर सतीश कुमार ने बताया कि आकाश ने कई अन्य लोगों से भी रुपये लिए हैं। सुनील ने एसीपी कैंट अनूप सिंह से मिलकर गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed