फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud is filed

Lucknow News: निवेश के नाम पर पांच से ठगे सवा करोड़ रुपये

Sun, 26 Feb 2023 06:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Feb 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Fir of fraud is filed
तालकटोरा पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। रियल एस्टेट कंपनी सर्वोकाश इंवेस्टमेंट पर निवेश के नाम पर पांच लोगों से सवा करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगा है। कंपनी के सौरभ कश्यप, उसकी पत्नी काजल, हर्षिता कश्यप और गौरव कश्यप पर तालकटोरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
राजाजीपुरम डूडा कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ता केडी शर्मा रहते हैं। पत्नी रीना शर्मा के अनुसार, कुछ समय पहले सर्वोकाश इंवेस्टमेंट के सौरभ कश्यप ने पति से मुलाकात की और कंपनी में निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा दिलाने की बात कही। सौरभ और उसके साथियों ने बताया था कि कंपनी भवन और प्लाॅट खरीदने का काम करती है। झांसे में आकर दंपती ने करीब पांच लाख का निवेश कर दिया। परिचित संजय कश्यप ने पांच लाख, राजकुमार ने 53 लाख रुपये, राम प्रसाद ने 57 लाख और प्रदीप चौरसिया ने 3.85 लाख रुपये का निवेश किया। आरोप है कि तय समय के बाद किसी को मुनाफे की कोई रकम नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं, बाजारखाला के शास्त्रीनगर निवासी काजल सोनकर ने डीएमटी इंफ्रा नाम की कंपनी के एजेंट अनिल सिंह और उसके बेटे पर मोहनलालगंज में प्लाॅट दिलाने के नाम पर 8.42 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोमतीनगर विस्तार स्थित रसल कोर्ट निवासी आरती सिंह ने पूर्व परिचित आकाश गुप्ता और जितेंद्र तिवारी पर पांच लाख रुपये उधार लेकर हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed