फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR lodged for posting objectionable post

Lucknow News: आपत्तिजनक पोस्ट करने पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 28 Apr 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for posting objectionable post
लखनऊ। सोशल मीडिया पर पुलिस, सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर हजरतगंज थाने में पवन शर्मा जर्नलिस्ट नामक फेसबुक आईडी के हैंडलर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई लक्ष्मण मेला मैदान के पास रहने वाले राजकुमार की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

राजकुमार के अनुसार, पोस्ट में पुलिस, सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ था। इसमें आशुतोष सिंह को ''दरिंदा'' और ''सामंतवादी'' जैसे शब्दों से संबोधित किया गया। मामले को विश्वकर्मा समाज से जोड़कर जातीय विद्वेष फैलाने का प्रयास भी किया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि पोस्ट पुलिस का मनोबल गिराने वाली, लोक शांति भंग करने वाली और जनता को सरकार के विरुद्ध भड़काने वाली है। हजरतगंज थाने के अतिरिक्त निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि छानबीन जारी है और फेसबुक आईडी संचालक पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed