फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR lodged against Shine City director and employees for fraud

Lucknow News: शाइन सिटी के निदेशक, कमचारियों पर फर्जीवाड़े की एफआईआर

Wed, 06 Aug 2025 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Shine City director and employees for fraud
लखनऊ। शाइन सिटी के निदेशक आसिफ नसीम और उसके साथियों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। अधिवक्ता व इंवेस्टर काउंसिल सत्येन्द्र नाथ श्रीवास्तव के मुताबिक वह शाइन सिटी के खिलाफ निवेशकों की ओर से लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। राशिद नसीम के हेड ऑफिस में उनकी वजह से ही ताला लगा है।
विज्ञापन

आरोप है कि राशिद नसीम, आसिफ नसीम परिवार वालों के साथ मिलकर लगातार उन्हें और उनके साथियों मृदुल त्रिपाठी, ऋषभ राज तथा मनोज कुमार को फंसाने के लिए फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। आरोपी जाली दस्तावेज तैयार कर उसे फेसबुक पर पोस्ट कर रहे हैं। आसिफ नसीम के साले काशिर जिलानी ने दो आधार कार्ड बनवा रखे हैं। आरोपी जाली दस्तावेज तैयार कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिवक्ता ने डीसीपी पूर्वी से मामले की शिकायत की। जांच के बाद गोमतीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। शाइन सिटी पर अलग-अलग थानों में करीब 500 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed