फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR lodged against shine city company

Lucknow News: बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक से शाइन सिटी कंपनी ने ठगे 5.51 लाख

Fri, 25 Jul 2025 04:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 04:22 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against shine city company

विज्ञापन

- कंपनी के मालिक व एजेंट पर प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप

- पीड़ित की शिकायत पर गोमतीनगर पुलिस ने दोनों पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। गोमतीनगर थाने में बृहस्पतिवार को शाइन सिटी के मालिक और एजेंट के खिलाफ 5.51 लाख की ठगी की एक और एफआईआर दर्ज हुई है। पीजीआई के तेलीबाग निवासी पीएनबी बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दुर्गेश प्रताप सिंह से प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी हुई है।



दुर्गेश के मुताबिक 2014 में उनका संपर्क शाइन सिटी कंपनी के एजेंट गौतम से हुआ था। गौतम ने उनकी मुलाकात गोमतीनगर स्थित कंपनी के दफ्तर में मालिक राशिद नसीम से कराई थी। दोनों आरोपियों ने उनसे अपनी हैव हायर सिटी योजना के तहत प्लॉट बुक कराने की बात कही थी। आरोपियों की बातों में आए दुर्गेश ने 5.51 लाख में एक प्लॉट बुक कराया था, जिसका भुगतान उन्होंने चार साल की किस्तों में किया था। आरोपी 2019 तक किस्तें भरने के बाद भी उन्हें प्लॉट पर कब्जा नहीं मिला। विरोध पर आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed