{"_id":"687a56e5cad99cf4a801a07d","slug":"fir-lodged-against-car-selling-company-owner-lucknow-news-c-13-1-knp1050-1298511-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार बाजार के मालिक दंपति ने कारोबारी के हड़पे 28.70 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार बाजार के मालिक दंपति ने कारोबारी के हड़पे 28.70 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों ने कार बेचने के नाम पर की ठगी
- महानगर पुलिस ने चार पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। गोमतीनगर के विजेंद्रखंड निवासी कारोबारी मो. फैज ने कार बाजार के मालिक इंदिरानगर के लक्ष्मणपुरी निवासी मो. वसीम व उसकी पत्नी रेशमा पर कार बेचने के नाम पर 28.70 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। दंपती के दो साथियों ने भी पीड़ित को धमकाया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर महानगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी और धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
फैज के मुताबिक वर्ष 2020 में परिचित एहतराम उल्ला और वह कार बेचने और खरीदने का कारोबार करना चाहते थे। तभी उनकी मुलाकात महानगर स्थित यश कार बाजार के मालिक वसीम व पत्नी रेशमा से हुई। दंपती ने 50 लाख में फैज को कार की डिलीवरी करने की बात कही। आरोपी ने कहा कि अगर वह आधा पैसा भी दे दें तो वह डिलीवरी कर देंगे। झांसे में आए फैज ने दंपती को फरवरी 2023 में 28.70 लाख रुपये दे दिए। इसके बावजूद दंपती ने कार की डिलीवरी नहीं की। दो साल तक आनाकानी करने पर फैज जून 2025 में वसीम के दफ्तर पहुंचे और विरोध किया। इस पर वसीम, रेशमा व दो अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज कर पीड़ित को भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। उनके आदेश पर महानगर पुलिस ने कार्रवाई की । इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन