फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR in shooting leopard

...तो क्या तेंदुआ चला रहा था गोली, इंस्पेक्टर का बड़बोलापन- दोनों तरफ से हुई फायरिंग

Sun, 18 Feb 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Feb 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
FIR in shooting leopard
- फोटो : amar ujala

तेंदुए के मारे जाने के बाद शनिवार सुबह सबसे पहले पुलिस ने अपनी खूब पीठ थपथपाई। एक दरोगा खुलेआम बयान देते रहे कि उन्होंने तेंदुए पर गोली चलाई लेकिन कुछ देर बाद ही पुलिस का बयान बदल गया। पुलिस बैकफुट पर आ गई और फिर आत्मरक्षा में गोली चलाने की बात कहती रही। हालांकि दूसरी ओर वन विभाग ने यह बात स्वीकार ही नहीं की कि तेंदुए पर गोली पुलिस ने चलाई या पुलिस की गोली से तेंदुए की मौत हुई। वन विभाग ने अज्ञात पर फायरिंग का मुकदमा लिखा दिया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे वन विभाग का लगाया जाल फाड़कर तेंदुआ भाग निकला था। सुबह सवा छह बजे इलाकाई लोगों से सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। लोगों में भगदड़ मची थी। महिलाएं-बच्चे इधर-उधर भाग रहे थे। इस भगदड़ में कई लोगों को गिरकर चोटें भी आ गईं।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक अबु तालिब जैदी ने इंस्पेक्टर को बताया कि तेंदुआ गांव के सहीम खां के प्लॉट के भीतर देखा गया है। इंस्पेक्टर फोर्स लेकर वहां पहुंचे तो पता चला कि तेंदुआ नियाज के घर में घुसा है। इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों की मदद से जाल डालकर तेंदुआ पकड़ने का प्रयास किया तो वह हिंसक हो उठा। उसने मुन्ना पर झपट्टा मारकर उसके दायें पैर का मांस नोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से भागा और मुहर्रम अली की पत्नी खैरुन्निसा पर हमला कर दिया। यहां से तेंदुआ भागकर हसीब खान के मकान में घुसा और वहां मौजूद रजी को घायल कर दिया। पुलिस टीम हसीब के घर पहुंची जहां तेंदुआ ने इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया। उनके दायें हाथ और सिर पर काफी चोटें आईं। इंस्पेक्टर ने तेंदुआ पर फायर किया तो वह भाग निकला। लोगों के घरों की छतों और गलियों से होते हुए तेंदुआ सिद्दीक के मकान की छत पर चढ़ गया।

इस दौरान दरोगा अबु तालिब ने उस पर फायर किया तो वह भागकर शरीफ के मकान में घुस गया। भीतर से औरतों के चीखने की आवाजें सुनकर इंस्पेक्टर वहां पहुंचे और जाल डालकर तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी। यहां तेंदुआ ने फिर इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया। जवाब में उन्होंने फिर अपनी सरकारी पिस्टल से फायर किए और तेंदुआ को दबोचकर उसे किचन में धकेलकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

इंस्पेक्टर बोला, आमने-सामने हुई तेंदुए से फायरिंग

FIR in shooting leopard
हमले में घायल त्रिलोकी सिंह। - फोटो : amar ujala

लखनऊ पुलिस के दरोगा ने दावा किया कि हाथापाई के बाद उन्होंने तेंदुए को एक किचन में बंद कर दिया। तेंदुए पर दिए गए दरोगा के बयान का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ। लोग तेंदुए के साथ आमने-सामने फायरिंग के बयान पर खूब मजे ले रहे हैं। आशियाना थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह एक वीडियो में बयान देते नजर आ रहे हैं कि ‘मैंने उसे घेर लिया। फिर आमने-सामने फायरिंग के बाद तेंदुए के साथ हाथापाई भी हुई। इसके बाद मैंने बल प्रयोग करते हुए किचन में बंद कर दिया..।’ वहीं वन्यजीव प्रेमी इस बयान पर काफी गुस्से में हैं।

ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंजा औरंगाबाद
बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे से आशियाना औरंगाबाद के खालसा इलाके के मैदान मे सीवरेज पाइपों के बीच दुबका बैठा तेंदुआ शनिवार तड़के करीब सवा पांच बजे जाल काटकर भाग निकला। विभाग ने तीन स्तरीय जाल जरूर लगाया था, लेकिन पंजों और दांतों से जाल काटकर तेंदुआ नाले की ओर भागा। विभागीय कर्मचारी जब इधर-उधर मशगूल थे और गाड़ियों में बैठे थे, उसी समय तेंदुए की मूवमेंट ने लोगों को चौंकाया।

स्थानीय निवासी अभिषेक ने देखा तो लोगों को सूचना दी। इस बीच सुबह 6 बजे से पहले तेंदुआ सलीम खान की छत और नजदीकी प्लाट में टहलते दिखा। लोगों की चीख-पुकार से जागे लोगों ने उसे दौड़ाना शुरू किया, घरों में लोग थाली पीटने लगे। तभी तेंदुए ने मुन्ना के पैर में पंजा मारकर उसे घायल कर दिया और गुड्डू के घर की छत, आजिम और एक अन्य के प्लाट से कूदता हुआ सगीर खान के घर में छलांग लगा गया।

वहां रफी पुत्र रजी के कंधे और हाथों पर पंजा मारकर नोच लिया। इलाकाई लोगों के मुताबिक, इस बीच सूचना पाकर पहुंचे इंस्पेक्टर आशियाना त्रिलोकी सिंह ने उस पर फायर कर दिया। तभी फायरिंग की कई आवाजें आसपास इलाकों से भी गूंजीं। लेकिन छलांग मारता हुआ तेंदुआ पलक झपकते ही शरीफ के मकान में घुस गया।

पाइपों के बीच गड्ढे में बैठा रहा तेंदुआ

FIR in shooting leopard

वन विभाग व पुलिस बल समेत क्रेन व ड्रोन की मदद से पाइपों के बीच भले ही किसी को न पता चला हो कि वो कहां बैठा है। लेकिन उसकी मौत केबाद पहुंचे लोगों ने जब वहां देखा तो पाया कि पाइपों के किनारे दो गहरे गड्ढे थे जिसमें पानी था। वह उन्हीं गड्ढों में बैठा रहा होगा।

इंटर का छात्र नहीं दे पाया एग्जाम
तेंदुए के हमले में घायल इंटर का छात्र रजी पुत्र रफी शनिवार को परीक्षा नहीं दे सका। उसे लोकबंधु अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

बुजुर्ग महिला की दहशत में मौत!
दहशत की वजह से एक 65 वर्षीय महिला झुलई की मौत की बात भी सामने आ रही है, घरवालों ने दावा किया है कि तेंदुए की दहाड़ व दहशत से उसकी मौत हो गई। पति मुहर्रम अली ने बताया कि उसकी पत्नी दिल की मरीज थी, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। मोहल्ले वालों ने बताया कि जिस समय तेंदुए की मूवमेंट हुई वो घर में थीं। उधर, तेंदुए ने जिस समय शरीफ के घर मेें करीब पौने घंटे तक उत्पात बचाया उस समय उनके घर के बच्चे स्कूल जाने के लिए उठे ही थे। तेंदुए की दहाड़ सुनने के बाद उन्होंने बच्चों को एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया था।

वनकर्मियों और पत्रकारों पर ग्रामीणों का हमला
पुलिस और ग्रामीण एक ओर तेंदुए को दौड़ाने में जुटे थे तो गुस्साए लोग अचानक वनकर्मियों पर ही टूट पड़े। वन विभाग और जू के वाहनों पर पथराव कर दिया। जब तक वाहनों के भीतर लोग कुछ समझ पाते तब तक करीब 200 लोगों ने पूरा मैदान घेर लिया और ट्रैक्टर समेत वन विभाग के वाहनों और स्टाफ पर पथराव कर दिया। लोगों ने वनकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा उन्हें दौड़ा लिया। जद में पूरी रेस्क्यू टीम आ गई। टीम को मुख्य सड़क तक खदेड़ दिया। बवाल की सूचना पर पहुंचे मीडियाकर्मियों पर भी लोग भड़क गए। एक दैनिक अखबार के कैमरामैन का कैमरा छीनने के प्रयास के अलावा उसके सिर पर लोगों ने डंडा मारकर घायल कर दिया। दो वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed