{"_id":"5b61ddb84f1c1bee748b7363","slug":"fir-filed-against-the-director-of-film-jila-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'जिला गोरखपुर' के निर्देशक पर एफआईआर दर्ज, योगी की छवि खराब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म 'जिला गोरखपुर' के निर्देशक पर एफआईआर दर्ज, योगी की छवि खराब करने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Aug 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
jila gorakhpur
- फोटो : amar ujala
जिला गोरखपुर नाम से फिल्म बनाने की घोषणा करने वाले फिल्म निर्देशक विनोद तिवारी के खिलाफ कुशीनगर के पूर्व विधायक विजय कुमार दुबे ने हजरतगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक का आरोप है कि विनोद तिवारी ने फिल्म का विवादित पोस्टर जारी करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि के साथ खिलवाड़ किया है। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक का कहना है कि विनोद तिवारी ने फिल्म के पोस्टर से देश के लाखों लोगों की आस्था पर कुठाराघात किया है।
