फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against youth welfare officer and family for dowry harassment

Lucknow News: युवा कल्याण अधिकारी व घरवालों पर दहेज उत्पीड़न की एफआईआर

Fri, 06 Feb 2026 03:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
FIR against youth welfare officer and family for dowry harassment
आरोपी युवा कल्याण अ​धिकारी। 
लखनऊ। हरदोई में तैनात युवा कल्याण अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी व उनके घरवालों के खिलाफ पत्नी ने दहेज की मांग, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। जानकीपुरम पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवाकांत, उनके माता-पिता, बहन और एक युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन



बख्शी का तालाब के देवरई कला गांव निवासी निकिता तिवारी के अनुसार, उनका विवाह 14 फरवरी 2025 को शिवाकांत द्विवेदी से हुआ था। विवाह के समय शिवाकांत युवा कल्याण अधिकारी के पद पर लखनऊ में संबद्ध थे। कुछ माह बाद ट्रांसफर हरदोई हो गया। विवाह में लाखों रुपये खर्च होने और दहेज में थार गाड़ी देने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। कुछ समय बाद ही पति, सास सुषमा, ससुर नारायण द्विवेदी और ननद क्षमा ने 25 लाख रुपये नकद और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज की गई।
विज्ञापन




निकिता ने आरोप लगाया कि पति का एक अन्य महिला से संबंध है। इसका विरोध करने पर शिवाकांत ने गला दबाकर उनकी हत्या का प्रयास किया। उनके आभूषण भी रख लिए गए और उन्हें मायके भेज दिया गया। पति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर उन्हें बदनाम कर रहे हैं और झूठे मामले में फंसाने व आत्महत्या की धमकी दे रहे हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक की धमकी भी दी जा रही है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed