{"_id":"5d24eebf8ebc3e6ce04c98b4","slug":"fir-against-young-man-who-post-wrongly-in-facebook-lucknow-news-lko4698149145","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर सिंचाई मंत्री के लिए भ्रामक पोस्ट के आरोप में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर सिंचाई मंत्री के लिए भ्रामक पोस्ट के आरोप में केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर सिंचाई मंत्री के लिए भ्रामक पोस्ट के आरोप में हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा
हजरतगंज कोतवाली में फेसबुक पर सिंचाई एवं लघु सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह को लेकर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए फिरोजाबाद के प्रमोद कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह ने बताया कि प्रमोद कुमार ने अपनी पोस्ट में सिंचाई मंत्री और उनके परिवारीजनों के अलावा निजी सचिव सियाराम वर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि एफआईआर सिंचाई मंत्री के निजी सचिव प्रथम महेंद्र कुमार विश्वकर्मा की तरफ से की गई है।
उनका कहना है कि प्रमोद कुमार ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री को संबोधित एक पोस्ट लिखी है, जिसमें सिंचाई मंत्री, उनके परिवारीजन और निजी सचिव सियाराम मौर्या के लिए भ्रामक, तथ्यहीन व फर्जी बातें लिखी गई हैं।
विज्ञापन
उसने अपनी पोस्ट में रुपये लेने का आरोप लगाया है। निजी सचिव का कहना है कि उक्त पोस्ट के माध्यम से सिंचाई मंत्री व उनसे जुड़े लोगों की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है।
वायरल पोस्ट के बारे में मंत्री को जानकारी मिली तो उन्होंने केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि मामले की गंभीरता से पड़ताल कराई जा रही है।