{"_id":"60088f148ebc3e2f2338a687","slug":"fir-against-women-lucknow-news-lko560904350","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्वानों से निर्दयता पर महिला की पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्वानों से निर्दयता पर महिला की पुलिस से शिकायत
विज्ञापन
जानकीपुरम में श्वानों से निर्दयता करने का आरोप लगाते हुए महिला की पुलिस से शिकायत की गई है। एनिमल एक्टिविस्ट कामना पांडेय ने ट्वीट कर पुलिस अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकीपुरम के निर्मल बाबा का मंदिर के पास रहने वाली शुभि गुप्ता का कहना है कि पड़ोस में रहने वाली रेखा सिंह नाम की महिला ने गली में पले श्वान व उसके बच्चों से बुरा सुलूक करते हुए उन्हें बाल्टी में भरकर किसी अन्य स्थान पर छोड़ दिया।
यही नहीं, मंगलवार को उक्त महिला ने कार से एक श्वान के बच्चे को कुचल दिया। दोनों घटनाओं का सीसीटीवी फुटेज व वीडियो लेकर मुहल्ले के लोग रेखा के खिलाफ केस दर्ज कराने जानकीपुरम थाना पहुंचे जहां से पुलिस ने टरका दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पाकर कामना पांडेय समेत तमाम पशु प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर इस मामले के वीडियो वायरल कर दिए। मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।