{"_id":"5af1d6304f1c1b57098b8c8f","slug":"fir-against-ten-educational-institutes-for-irregularities-in-scholorship-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति योजना में गड़बड़ी पर 10 शिक्षण संस्थानों पर एफआईआर दर्ज, 10 अन्य भी लपेटे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति योजना में गड़बड़ी पर 10 शिक्षण संस्थानों पर एफआईआर दर्ज, 10 अन्य भी लपेटे में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 May 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यक दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में गड़बड़ी करने पर संभल और अमरोहा के 10 शिक्षण संस्थानों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन संस्थानों ने अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ लिया था। साथ ही 10 अन्य संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
वर्ष 2017-18 में केंद्रीय दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने वाले छात्रों के डाटा की संयुक्त निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण आरपी सिंह से रैंडम जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में मुरादाबाद की तीन, अमरोहा की पांच और संभल की 12 शिक्षण संस्थाओं में गड़बड़ियां मिलीं।
विज्ञापन
ये संस्थाएं संगीत अध्ययन केंद्र और तकनीकी प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में संचालित हैं। जांच में इन्हें अपात्र होने के बावजूद छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने का दोषी पाया गया। इन 20 संस्थाओं के कुल 2328 विद्यार्थियों का डाटा शिक्षण संस्थाओं से अग्रसारित होने के बाद जिलास्तरीय अधिकारी के स्तर से भी अग्रसारित किया गया था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ने इन सभी छात्रों के खातों के संचालन पर 12-13 फरवरी को ही रोक लगा दी थी। साथ ही अपनी रिपोर्ट शासन को भी भेजी थी। बता दें कि इन संगीत अध्ययन केंद्रों में से ज्यादातर की प्रयाग संगीत समिति से या तो संबद्धता है या पूर्व में रही है।
ये केंद्र और इनके संचालित कोर्स केंद्रीय दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की गाइडलाइंस के मुताबिक पात्रता की श्रेणी में नहीं आते हैं। ये तथ्य सामने आने के बाद संबंधित जिलों के डीएम को विस्तृत जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।