फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against six named and 200 unidentified including Itaunja Nagar Panchayat President

Lucknow News: इटौंजा नगर पंचायत अध्यक्ष सहित छह नामजद व 200 अज्ञात पर एफआईआर

Thu, 23 Jan 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 23 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
FIR against six named and 200 unidentified including Itaunja Nagar Panchayat President
कोठी के बाहर पथराव के बाद पड़े पत्थर।
बीकेटी। इंटौजा में राजा कुंवर बीरेंद्र सिंह की कोठी पर मंगलवार रात हुए हमले में पुलिस ने इटौंजा नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश अवस्थी, सुधाकर अवस्थी, नवनीत, गोलू, अभिषेक, सत्यम पांडेय सहित 200 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। वहीं, नगर पंचायत इटौंजा वार्ड-9 की सभासद काजल त्रिपाठी के प्रतिनिधि संजय त्रिपाठी की शिकायत पर कुंवर बीरेंद्र सिंह, अरंविद्र विक्रम सिंह, शैलेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह और प्रिंस सिंह और 50 से 60 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत इटौंजा वार्ड-9 सभासद काजल त्रिपाठी के प्रतिनिधि संजय त्रिपाठी की शिकायत पर कुंवर बीरेंद्र सिंह, अरंविद्र विक्रम सिंह, शैलेंद्र सिंह,मानवेंद्र सिंह और प्रिंस सिंह और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एहतियात के तौर पर कोठी के बाहर पुलिस तैनात की गई है। फिलहाल शांति है। राजा बीरेंद्र सिंह ने धारदार हाथियारों के साथ हमला, पथराव, फायरिंग का आरोप लगा तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरी घटना : इटौंजा के राजा कुंवर बीरेंद्र सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश अवस्थी के बीच चल रहे जमीन के विवाद ने मंगलवार रात संघर्ष का रूप ले लिया था। आरोप था कि सैकड़ों की संख्या में लोगों ने राजा की कोठी पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से पथराव व फायरिंग का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed