{"_id":"6a861d64c39f3a1ae601cf32","slug":"fir-against-ride-operator-and-organizer-lucknow-news-c-13-lko1070-1882690-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: झूला संचालक व आयोजक के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: झूला संचालक व आयोजक के खिलाफ एफआईआर
Thu, 20 Aug 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-8 स्थित कुबेर जी लॉन में चल रहे सावन महोत्सव में झूले की ट्रॉली टूटने के बाद पुलिस ने बुधवार को झूले का संचालन बंद करा दिया। मंगलवार शाम हुए हादसे में विभूतिखंड निवासी निशा, अंकिता और नैंसी घायल हुई थीं।
निशा और अंकिता को गंभीर चोटें आई हैं, उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल युवती के पिता ने झूला संचालक व आयोजक के खिलाफ गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आयोजकों की लापरवाही सामने आई है। पुलिस को पार्किंग और आने-जाने के रास्तों से जुड़े मानकों का पालन भी नहीं मिला। झूलों के रखरखाव में भी लापरवाही पाई गई। स्थानीय लोगों ने ऐसे आयोजनों की पहले भी शिकायतें की थीं, पर उन पर ध्यान नहीं दिया गया। महोत्सव में लोगों से 30 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट शुल्क लिया जा रहा था।
विज्ञापन
एडीसीपी ने बताया कि झूला संचालक और आयोजक के खिलाफ लापरवाही से मशीनरी चलाने और चोट पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच जारी है।