{"_id":"64627ed6466eabfa5d0cc305","slug":"fir-against-head-of-department-and-director-of-fgiet-raebareli-news-c-13-1-237468-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एफजीआईईटी के विभागाध्यक्ष और निदेशक के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एफजीआईईटी के विभागाध्यक्ष और निदेशक के खिलाफ एफआईआर
Tue, 16 May 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी कॉलेज रतापुर (एफजीआईईटी) में महिला शिक्षकों और अधिकारियों के बीच का विवाद गहराता जा रहा है। अब एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने विभागाध्यक्ष और शैक्षणिक डॉयरेक्टर के खिलाफ अश्लील हरकतें, छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर डायरेक्टर ने सोमवार को एसपी से मिलकर अपना पक्ष रखा। एसपी ने निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया है।
लखनऊ के मोहनलालगंज की रहने वाली महिला ने मिल एरिया थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि वह एफजीआईईटी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। इसी विभाग के विभागाध्यक्ष सुनील वर्मा काफी समय से उनका मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न करते हैं। अश्लील हरकतें भी करते हैं।
14 फरवरी की सुबह 10.30 बजे पर अपने केबिन में उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर नौकरी से हटवाने की धमकी दी। साथ ही एससीएसटीएक्ट का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। इसकी शिकायत जब शैक्षणिक डायरेक्टर दिग्विजय सिंह से की तो उन्होंने प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया। घटना के समय थाने में तहरीर दी थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। इस पर एसपी से मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। एसपी के आदेश पर केस दर्ज हुआ। थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि एफजीआईईटी के विभागाध्यक्ष और शैक्षणिक डायरेक्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
एफजीआईईटी के तीन पदाधिकारियों पर पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इसकी जांच शुरू हो गई है। लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के कौशलपुरी कॉलोनी खरगापुर निवासिनी व इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत मैत्रेयी शर्मा ने लखनऊ कमिश्नरेट के गोमती नगर विस्तार थाने में संस्थान के पदाधिकारी विनोद दोहरे, एस.राम व बीएन दीक्षित के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है।