{"_id":"6817d0092340052b920d13d8","slug":"fir-against-eight-for-illegal-occupation-of-drain-land-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1188034-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नाले की जमीन पर अवैध कब्जे में आठ पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नाले की जमीन पर अवैध कब्जे में आठ पर एफआईआर
Mon, 05 May 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 05 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
नाले की जमीन पर अवैध कब्जे में आठ पर एफआईआर
लखनऊ। फैजुल्लागंज इलाके में नाले की जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने के मामले में नगर निगम के लेखपाल प्रदीप गिरि ने मड़ियांव थाने में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दर्ज एफआईआर के मुताबिक, ककौली परगना व तहसील लखनऊ के खसरा संख्या 313 की भूमि, जिसका कुल क्षेत्रफल 0.253 हेक्टेयर है, नाले के रूप में सुरक्षित की गई थी। इस पर वर्तमान में सात पक्के मकान और कुछ अस्थायी झोपड़ियाँ बना दी गई हैं। इस कारण नाले का निर्माण कार्य बाधित हो गया है। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध कब्जेदार को खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं होने पर नगर निगम कब्जा हटवाएगा और आने वाला खर्च भी वसूलेगा। अवैध कब्जा हटाने के लिए टीम गठित की है। दो दिन में कब्जा हटाएगी।