{"_id":"67a8e923d81181d896069e40","slug":"fir-against-builder-who-built-and-sold-flats-illegally-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1070756-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अवैध रूप से फ्लैट बनाकर बेचने वाले बिल्डर पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अवैध रूप से फ्लैट बनाकर बेचने वाले बिल्डर पर एफआईआर
Sun, 09 Feb 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से फ्लैट बनाकर बेचने वाले बिल्डर पर एफआईआर
लखनऊ। बिना अनुमति कबीरनगर रोड स्थित क्ले स्क्वायर अपार्टमेंट बनवाने वाले बिल्डर राजाजीपुरम सेक्टर-12 निवासी विजय शंकर सिंह के खिलाफ हुसैनगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। एफआईआर एलडीए अवर अभियंता एसके दीक्षित ने कराई है।
अवर अभियंता जोन-छह एसके दीक्षित के मुताबिक बिल्डर विजय शंकर ने चार मंजिला अपार्टमेंट में बेसमेंट के साथ 16 फ्लैट हैं। वर्ष 2010 में एलडीए में वाद दायर होने के बाद 17 जून 2011 में ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ था। नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर निर्माण हटाया जाना था। पर बिल्डर ने तय वक्त में निर्माण ध्वस्त नहीं किया और फ्लैट बेच दिए। इंस्पेक्टर राम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।