फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir against agent of finance company

फाइनेंस कंपनी का एजेंट बन ठगी, मुकदमा

Sat, 27 Feb 2021 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fir against agent of finance company
फाइनेंस कंपनी से पर्सनल लोन दिलाने का काम करने वाले एजेंट पंकज ने कई लोगों के आधार कार्ड व फोटो हासिल कर लाखों का माल साफ कर दिया।
विज्ञापन

लोगों के दस्तावेजों पर जालसाज ने एसी, फ्रिज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराया। जब किस्ते नहीं मिली तो कंपनी ने जांच शुरू की।
जांच में एजेंट की साजिश का खुलासा हुआ। कंपनी ने एजेंट के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर धीरज कुमार के मुताबिक, बजाज फाइनेंस में प्रबंधक कुलदीप यादव ने बताया कि कंपनी सामान खरीदने के लिए लोन उपलब्ध कराती है।
इसके लिए प्रतिष्ठान मालिकों से कंपनी ने अनुबंध कर रखा है। इसके तहत दुकानदार ग्राहक के घर का सत्यापन भी कराता है।
कुलदीप के अनुसार, पत्रकारपुरम स्थित एपेक्स इंटरप्राइजेज में कंपनी का एजेंट चिनहट का पंकज बैठता था। आरोपी ने मो. इस्माइल, तुलसी सिंह, कुंवर मेंहदी और शंकर कनौजिया के नाम पर लोन पास कराया था।
इन रुपये से फ्रिज, एसी व एलईडी टीवी खरीदा। लेकिन लोन की किस्त नहीं जमा हुई। ग्राहकों के पते पर संपर्क किया गया तो जालसाजी का खुलासा हुआ।
पीड़िताें ने बताया कि उनके आधार कार्ड व फोटो पंकज ने लोन कराने के लिए लिया था। लेकिन बाद में मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed