{"_id":"66c5141727a1ac65cc0adc37","slug":"fir-against-68-including-national-president-of-bhim-yuva-sangathan-raebareli-news-c-101-1-slko1031-118510-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भीम युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 68 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भीम युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 68 पर एफआईआर
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। 10 दिन पहले अर्जुन पासी की हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे सलोन से भाजपा विधायक अशोक कुमार पर जानलेवा हमला, पथराव करने और वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में सोमवार को भीम युवा संगठन के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष समेत 68 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
नसीराबाद थाना क्षेत्र में 11 अगस्त की रात पिछवरिया गांव निवासी अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भीम युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र भीमराज के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने 12 अगस्त को पिछवरिया चौराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया था। सूचना मिलने पर कानून व्यवस्था बनाने व पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने भाजपा विधायक अशोक कुमार, गनर राजेश यादव, प्रतिनिधि बब्बन कुमार के साथ मौके पर पहुंचे थे। विधायक ने रोड जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया था।
इसी बीच अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के खैरहना गांव निवासी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र भीमराज, पासी समाज के जिलाध्यक्ष देशराज पासी, नसीराबाद थाना क्षेत्र के भैनापुर निवासी भीम सरोज, कोलवा प्रधान श्याम पासी, पूरे रानी निवासी लालजी पासी, मनोज पासी, शिवलाल पासी, पिछवरिया गांव निवासी विकास पासी ने भीड़ को उकसाकर 50-60 लोगों संग भाजपा विधायक अशोक कुमार पर हमला कर दिया था। इसमें विधायक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह विधायक को बचाया था।
विज्ञापन
विधायक की गाड़ी के वाहन चालक उमेश कुमार प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वादी पक्ष ने एफआईआर में लिखाया गया है कि नामजद किए गए भीम युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ सलोन के अलावा कई अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। उधर, थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।