{"_id":"692ca980048263411a0d825b","slug":"fir-against-11-in-case-of-death-of-married-woman-lucknow-news-c-13-knp1050-1494989-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विवाहिता की मौत के मामले में 11 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विवाहिता की मौत के मामले में 11 पर एफआईआर
Mon, 01 Dec 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के भदोई में 15 सितंबर को हुई इशीका गौतम की मौत के मामले में पुलिस ने उनके पति व दस अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में कार्रवाई की है।
इशीका के भाई सरोजनीनगर के गहरू निवासी संतोष के मुताबिक 18 फरवरी 2017 में उन्होंने बहन की शादी भदोई के अजीत कुमार से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति व ससुराल वाले बहन से दहेज में कार की मांग करने लगे थे। असमर्थता जताने पर वे बहन को आए दिन पीटते थे। बहन के गर्भवती होने पर आरोपियों ने जांच करा दी। गर्भ में बेटी होने का पता चला तो आरोपियों ने बहन को घर से निकाल दिया। मायके में रहकर बहन ने सात जनवरी 2019 को बेटी को जन्म दिया। ससुराल वाले बहन को लेने नहीं आए। संतोष ने जब मामले की शिकायत पारिवारिक न्यायालय में की तो भदोई के तत्कालीन ग्राम प्रधान कमलेंद्र सिंह मौर्य और अजीत ने फर्जी समझौता नामा तैयार कर लिया। इसके बाद अजीत बहन को अपने साथ ले गया।
संतोष ने बताया कि 15 सितंबर 2025 को सुबह नौ बजे अजीत ने उन्हें कॉल कर बहन के आत्महत्या कर लेने की जानकारी दी। संतोष जब बहन के घर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें अंदर आने नहीं दिया। उन्होंने जब बंथरा पुलिस से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अजीत, सास मुन्नी, ससुर महावीर, देवर दीपू, रवि, गुड्डू, सौरभ, ननद सारिका, तत्कालीन प्रधान कमलेंद्र, रवि की पत्नी पूजा और दीपू की पत्नी प्रीती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तफ्तीश के दौरान जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।