फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fine of Rs 1 lakh each on three executive organizations

Lucknow News: तीन कार्यदायी संस्थाओं पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना

Sat, 26 Oct 2024 04:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 1 lakh each on three executive organizations
लखनऊ। जोन तीन के कई वार्डों में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री की नाराजगी के बाद नगर निगम के जिम्मेदार जागे हैं। फैजुल्लागंज और अलीगंज में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर तीन कार्यदायी संस्थाओं पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसकी कटौती इन्हें होने वाले भुगतान से की जाएगी। इससे पहले भी इन संस्थाओं पर कई बार जुर्माना लगाया जा चुका है। फिर भी ये सुधर नहीं रही हैं।
विज्ञापन


बुधवार को मंत्री सुरेश खन्ना ने फैजुल्लागंज द्वितीय, तृतीय व अलीगंज वार्ड में औचक निरीक्षण किया था। यहां गंदगी को लेकर उन्होंने जोनल सेनेटरी अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया था। इसके बाद अब नगर निगम ने कार्यदायी संस्थाओं पर सख्ती की है। इसे लेकर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक ने नोटिस जारी कर दिया है। इसमें कहा गया कि मंत्री के निरीक्षण की सूचना दिए जाने के बाद भी कार्यदायी संस्थाओं ने काम में लापरवाही की, जिससे नगर निगम की छवि धूमिल हुई।
विज्ञापन






...इसलिए हुई कार्रवाई

मेसर्स एसएस कांस्ट्रक्शन : मंत्री के निरीक्षण की जानकारी के बाद भी फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड के कसाई बाड़ा के पास कूड़ा पड़ा था। यहां से नौबस्ता जाने वाली रोड पर सिल्ट थी। उसके आगे नालियों भी चोक थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेसर्स शार्क अटैकिंग सर्विसेज : फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में अन्ना मार्केट और डुडौली मंदिर की मेन रोड पर नाली का पानी भरा था। फ्लोरेंस नाइटेंगेल स्कूल के पास कूड़ा जमा था। केशव नगर मेन रोड पर झाड़ू नहीं लगी थी।




मेसर्स सत्यवान इंटरप्राइजेज: मंत्री के दौरे से एक दिन पहले रात में अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निरीक्षण में महज आठ कर्मचारी काम करते मिले थे, जबकि यहां 50 कर्मचारी तैनात हैं। मंत्री के निरीक्षण के दौरान भी सफाई नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed