{"_id":"c39e72af82d1b2a44ed4cd24c49060bd","slug":"fine-imposed-on-acting-vc-of-narendra-dev-agricultural-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी कुलपति पर 5000 रुपये हर्जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी कुलपति पर 5000 रुपये हर्जाना
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 11 Oct 2013 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने फैजाबाद के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति व फैजाबाद मंडलायुक्त संजय प्रसाद पर अवमानना के मामले में 5 हजार रुपये हर्जाना ठोका है।
विज्ञापन
हर्जाने की यह रकम याचिकाकर्ता को मिलेगी। अदालत ने प्रभारी कुलपति को 26 नवंबर को तलब भी किया है।
न्यायमूर्ति अजय लांबा ने यह आदेश विश्वविद्यालय से वर्ष 2007 में रिटायर हुए प्रोफेसर रामबिलास सिंह की अवमानना याचिका पर दिया।
याची का आरोप था कि पूर्व में उसकी अन्य याचिका पर संबंधित अदालत ने उनके पेंशन संबंधी देयों का मय ब्याज भुगतान किए जाने के आदेश दिए थे।
इसका पालन विश्वविद्यालय प्रशासन ने नहीं किया। उनकी अवमानना याचिका पर कोर्ट ने जवाबी हलफनामा पेश करने का आदेश देते हुए कहा था कि जवाब न दिए जाने पर 5000 रुपये बतौर हर्जाना देना होगा।
विज्ञापन
याची के वकील कुलदीप मणि त्रिपाठी के मुताबिक गुरुवार को विश्वविद्यालय की तरफ से जवाबी हलफनामा दाखिल नहीं किया गया। इस पर कोर्ट ने यह आदेश दिया है।