फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Financeless teacher Mahasabha president joins BJP

वित्तविहीन शिक्षक महासभा के अध्यक्ष और महासचिव भाजपा में शामिल, लखनऊ से मिलेगा टिकट

Wed, 13 Nov 2019 10:57 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Financeless teacher Mahasabha president joins BJP
उमेश द्विवेदी और अजय सिंह भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएमलसी उमेश द्विवेदी और महासभा के महासचिव अजय सिंह एडवोकेट ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति एक मिशन है। देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले लाखों-करोड़ों देश भक्तों के सपनों को साकार करने के लिए भाजपा निरंतर काम कर रही है। भाजपा समस्याओं के समाधान का संकल्प लेकर काम कर रही है। 
विज्ञापन


गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, वनवासी सभी के जीवन में खुशहाली हो और सभी का मान-सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़े यही भाजपा का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उमेश द्विवेदी और अजय सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। तदर्थ शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय सिंह और व्यावसायिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव आलोक शुक्ला ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक महासभा के अध्यक्ष और महासचिव के भाजपा में शामिल होने से स्थानीय निकाय के साथ शिक्षक व स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद चुनावों में बड़ा परिवर्तन आएगा। भाजपा सभी चुनावों को पूरी ताकत से लड़ेगी और जीत का परचम लहराएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य तथा प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र प्रताप मोती सिंह उपस्थित थे।

लखनऊ से मिलेगा टिकट

परिषद शिक्षक क्षेत्र चुनाव में उमेश द्विवेदी को लखनऊ और अजय सिंह एडवोकेट को गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। शिक्षक क्षेत्र चुनाव में वित्तविहीन शिक्षक सबसे ज्यादा मतदाता है। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के दोनों प्रमुख पदाधिकारियों के भाजपा में शामिल होने से चुनाव में पार्टी को फायदा होगा। उमेश द्विवेदी ने कहा कि महासभा का संचालन भाजपा की रीति-नीति और मार्गदर्शन के अनुसार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed