{"_id":"e6b813e27d6f7235ec5c4f235504ab8d","slug":"final-match-of-awadh-polo-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध पोलो कप का आज है फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध पोलो कप का आज है फाइनल मुकाबला
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 13 Dec 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
अवध पोलो कप के अंतर्गत बृहस्पतिवार को सूर्या खेल परिसर में एनडीए और
विज्ञापन
आईएमए के कैडेट्स के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया, इसमें 4-2 के स्कोर से
बाजी एनडीए के हाथ रही।
दोपहर तीन बजे शुरू हुआ मुकाबला देखने के बाद आर्मी स्कूल से आए छात्रों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साह बढ़ाया।
मैच में शुरुआत से ही एनडीए के खिलाड़ी हावी रहे जबकि, दूसरी ओर आईएमए के कैडेट्स के बीच तालमेल का अभाव दिखा।
मुकाबले का अंतिम चक्कर सबसे अधिक संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें आईएमए के कैडेट्स बेहतर खेल दिखाने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर सके।
मैच के दौरान विजेता टीम से कैडेट देखमुख ने दो और एस वधावन व संदीप एक-एक गोल करने में कामयाब रहे जबकि, पराजित टीम से वीसी सुधीर दो गोल दागे।
शुक्रवार को फाइनल में लखनऊ सुल्तान और अवध वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला दोपहर ढाई बजे सूर्या खेल परिसर में शुरू होगा।