{"_id":"6ac79b72d2d30609cd02a2be","slug":"final-list-of-principals-in-up-prepared-hc-orders-medical-education-department-to-proceed-with-promotions-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रधानाचार्यों की अंतिम सूची तैयार, हाईकोर्ट ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को पदोन्नति का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रधानाचार्यों की अंतिम सूची तैयार, हाईकोर्ट ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को पदोन्नति का दिया आदेश
Thu, 08 Oct 2026 07:02 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:02 PM IST
सार
यूपी में प्रधानाचार्यों की अंतिम सूची तैयार है। आपत्तियां निस्तारित करने के बाद सूची जारी की गई है। हाईकोर्ट ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को पदोन्नति का आदेश दिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश।
- फोटो : FreePik
विस्तार
उत्तर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत प्रधानाचार्यों की वरिष्ठता सबंधित अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अब प्रधानाचार्यों को पदोन्नति का इंतजार है। हाईकोर्ट ने इन्हें चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक पद पर पदोन्नति करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाचार्यों की अंतरिम सूची जारी करते हुए वरिष्ठता पर आपत्ति मांगी गई थी। एक प्रधानाचार्य को छोड़कर अन्य किसी ने कोई आपत्ति नहीं की। हालांकि आपत्ति निस्तारण के बाद अब अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अब प्रधानाचार्यों को पदोन्नति का इंतजार है।
विज्ञापन
जारी सूची में डॉ मुकेश यादव, डॉ रमेश चन्द्र गुप्ता, डॉ अरविन्द त्रिवेदी, डॉ संजय काला, डॉ सुधीर राठी, डॉ शिव कुमार और डॉ धर्मेंद्र कुमार का नाम है। मालूम हो कि प्रदेश में 13 राजकीय मेडिकल कॉलेज हैं, लेकिन वर्तमान में सात में ही आयोग से चयनित प्रधानाचार्य कार्यरत हैं। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि इन्हें डीजीएमई पद पर पदोन्नति दी जाए।
विज्ञापन