गर्भगृह के सम्मुख आते ही सुपरस्टार रजनीकांत भावविभोर हो गए और सजल नयनों से कुछ पलों तक रामलला की दिव्य छवि को अपलक निहारते रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं, अयोध्या आने की इच्छा पूरी हुई। मंदिर बनने के बाद रामलला ने चाहा तो फिर आऊंगा। पुजारियों ने उन्हें चरणामृत व प्रसाद दिया। उन्होंने गर्भगृह में फोटो भी खिंचवाई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत रविवार को पत्नी लता के साथ अयोध्या पहुंचे। वहां सबसे पहले उन्होंने हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद राम जन्मभूमि जाकर रामलला की पूजा-अर्चना की।
Ayodhya: सुपरस्टार रजनीकांत ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, मंदिर निर्माण को देखकर भावुक हो गए, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:24 AM IST
सार
सुपरस्टार रजनीकांत ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी में माथा टेका और फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर का भ्रमण किया और मंदिर निर्माण को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन