{"_id":"5720562d4f1c1bf631a91cd9","slug":"fighter-plane-will-land-on-samajwadi-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इस एक्सप्रेस वे पर भी उतर सकेगा फाइटर प्लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इस एक्सप्रेस वे पर भी उतर सकेगा फाइटर प्लेन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से बलिया समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को भी फाइटर प्लेन उतारने लायक बनाने की तैयारी की है। प्रदेश सरकार ने यूपीडा के इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के बाद यह तीसरा एक्सप्रेस वे होगा जहां फाइटर प्लेन उतर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस वे पर फाइटर प्लेन मिराज उतारा जा चुका है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे को सरकार फाइटर प्लेन उतारने लायक बनाने का एलान पहले ही कर चुकी है। मुख्यमंत्री अपना हेलीकॉप्टर उस पर उतार ही चुके हैं।
विज्ञापन
अब सरकार समाजवादी एक्सप्रेस वे बनाने की कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ाने जा रही है। इसके लिए बजट और कैबिनेट मंजूरी की कार्यवाही हो चुकी है।
काम जमीन पर शुरू हो इसके पहले ही इस एक्सप्रेस वे को फाइटर प्लेन उतारने लायक बनाने के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है। ऐसा होने के बाद सूबे में तीन-तीन एक्सप्रेस वे पर लड़ाकू विमान उतारे जा सकेंगे।
विज्ञापन