{"_id":"5cc2b7d3bdec2214283647ff","slug":"fight-between-bjp-and-congress-supporters-at-live-tv-debate-in-amethi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेठी : लाइव टीवी डिबेट में भिड़े कांग्रेस व भाजपा के समर्थक, जमकर हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी : लाइव टीवी डिबेट में भिड़े कांग्रेस व भाजपा के समर्थक, जमकर हुई हाथापाई
Fri, 26 Apr 2019 01:20 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
टीवी डिबेट में भिड़े भाजपा और सपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रामलीला मैदान में गुरुवार देर शाम एक टीवी चैनल ने डिबेट का आयोजन किया था। इस दौरान कई मुद्दों को लेकर सवाल-जवाब के बीच भाजपा और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गये। एंकर की ओर से जब तक मामले को संभाला जाता हाथापाई और पत्थरबाजी शुरू हो गई।
बाद में पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को संभाला। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है मगर किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
अमेठी में गुरुवार को एक टीवी चैलन की ओर से आयोजित डिबेट में इसमें भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गये। बहस में भाजपा नेता गोविंद सिंह, कांग्रेस की ओर से एमएलसी दीपक सिंह और सपा से धीरेंद्र प्रताप सिंह वक्ता के रूप में मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर बीच विवाद शुरू हो गया और हाथापाई होने लगी। बीच-बचाव करने के लिए नेता भी दौड़े लेकिन दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बाद में पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को दौड़ाकर खदेड़ा। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
सूत्रों की मानें तो घटना में कई लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञता जता रही है। इसके पूर्व अमेठी के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित डिबेट में भी इन्हीं लोगों के बीच विवाद हुआ था।
एसओ डीके सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। घायलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।