{"_id":"a7c9ff059be3dd9409208182a774887a","slug":"fifty-rupees-tickets-sold-for-hundred-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 का डाक टिकट बेच दिया 100 रुपये में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 का डाक टिकट बेच दिया 100 रुपये में
निशांत यादव/लखनऊ
Updated Fri, 04 Oct 2013 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से बृहस्पतिवार को रजिस्ट्री के लिए डाक टिकट का टोटा पड़ गया।
विज्ञापन
जीपीओ में जहां डाक टिकट खत्म होने से आवेदन पत्र नहीं भेजे गए, वहीं इसके परिसर में ही दलाल दोगुने दाम में टिकट बेचते रहें। यहां 50 रुपये के मूल्य के डाक टिकट अभ्यर्थियों को 100 रुपये में बेचे गए।
डाक टिकटों का टोटा पड़ने से डाकघरों में जिला पंचायत राज अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी सहित कई विभागों में आवेदन करने के लिए लंबी लाइन में लगने के बावजूद आवेदन पत्र नहीं भेजे जा सके।
विज्ञापन
जीपीओ में तो शाम सात बजे के बाद अंदर से दरवाजा बंद कर दिया गया। बाहर करीब सौ अभ्यर्थियों को घुसने नहीं दिया गया। भीतर भी आवेदकों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
रात आठ बजते ही केवल एक काउंटर पर आवेदन जमा हुए। दरवाजा बंद करने के बाद भीतर आवेदन पत्र जमा वाले अभ्यर्थियों को दूसरे दरवाजों से बाहर निकाला गया।
इस बीच बाहर खड़े दर्जनों अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल पूर्वक मामला शांत कराया। चारबाग रेल डाक सेवा केंद्र पर भी अभ्यर्थियों की लाइन प्लेटफार्म-1 तक पहुंच गई।
पिकपभवन, विभूतिखंड सहित कई डाकघरों में डाक टिकट गायब होने पर आवेदन पत्र भेजे ही नहीं गए।