फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fifty percent arrear of seventh pay commission by 30 june.

खुशखबरी: 7वें वेतनमान के 50 फीसदी एरियर का भुगतान 30 जून तक, जानें- किन्हें मिलेगा फायदा

Sun, 06 May 2018 01:54 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 May 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
fifty percent arrear of seventh pay commission by 30 june.

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को पुनरीक्षित वेतन के बकाए का 50 फीसदी हिस्सा 30 जून तक देने की तैयारी है। उच्च स्तर से संकेत मिलने के बाद वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस प्रस्ताव पर सहमति लेने से जुड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। दरअसल, सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मियों और पेंशनरों को सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप एक जनवरी 2016 से पुनरीक्षित वेतन का भुगतान होना है।

विज्ञापन


राज्य वेतन समिति की सिफारिश पर सरकार ने कर्मियों को वेतन का नकद भुगतान जनवरी 2017 से शुरू किया है। जनवरी से दिसंबर 2016 के एरियर का भुगतान बकाया है। एरियर का 50 फीसदी हिस्सा वित्त वर्ष 2018-19 में देने का फैसला पहले हो चुका है। लेकिन इसका भुगतान किस माह में किया जाए, यह निर्णय बाकी है।
विज्ञापन


वहीं, कर्मचारी संगठन लगातार सरकार पर एरियर भुगतान का दबाव बनाए हैं। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शीर्ष स्तर (मुख्य सचिव/मुख्यमंत्री) से जून में एरियर भुगतान की कार्यवाही शुरू करने को कहा गया है। अब वित्त विभाग मुख्य सचिव के माध्यम से विभागीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक की सहमति लेने की कार्यवाही करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स में वेतन तथा महंगाई भत्ते के बकाया 50 प्रतिशत हिस्से का भुगतान चालू वित्त वर्ष में 15 मई से 30 जून तक करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद इस संबंध में आदेश जारी हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की एक बड़ी मांग भी पूरी हो जाएगी।

5,877 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार आने का अनुमान

fifty percent arrear of seventh pay commission by 30 june.

प्रदेश सरकार ने राज्य वेतन समिति की सिफारिशों के अनुरूप पुनरीक्षित वेतन के बकाया का 50 प्रतिशत भुगतान करने के लिए 2018-19 के बजट में 5877.75 करोड़ रुपये का बंदोबस्त किया है।

इसमें राज्य कर्मचारियों के बकाया भुगतान पर 2801.10 करोड़ रुपये व स्वायत्तशासी संस्थाओं, राज्य से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों व शिक्षकों के लिए 3076.67 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।

इन्हें मिलेगा फायदा : राज्य कर्मचारी, राजकीय/सहायता प्रात शिक्षण/ प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक/शिक्षणेतर कर्मचारी, नगरीय स्थानीय निकायों के कर्मी व पेंशनर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed