{"_id":"0ea99697b92fbc33f94a9f2ee62cead3","slug":"fifth-cng-online-pump-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को मिला पांचवां ऑनलाइन सीएनजी पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को मिला पांचवां ऑनलाइन सीएनजी पंप
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 13 Mar 2014 07:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों के मालिकों को होली के पहले नए ऑनलाइन सीएनजी पंप के रूप बड़ा तोहफा मिला है।
विज्ञापन
बुधवार को मोहान रोड़ पर नया सीएनजी पंप शुरू होने के साथ शहर में अब सीएनजी पंपों की संख्या पांच हो गई है।
शहर में नादरगंज, आशियाना, चिनहट और गोमतीनगर में पहले से ही सीएनजी पंप हैं। इनके अलावा मोहनलालगंज क्षेत्र में शहर के छठें सीएनजी पंप को चालू करने की कवायद भी शुरू हो गई है।
सीएनजी आपूर्ति से जुड़ी ग्रीन गैस कंपनी के प्रबंध निदेशक एसपी शर्मा ने बुधवार को बुद्धेश्वर चौराहा स्थित त्रिगुटा फिलिंग स्टेशन पर ऑनलाइन सीएनजी पंप का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
सीएनजी वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या के बावजूद राजाजीपुरम व पुराने लखनऊ से जुड़े इलाकों में 24 घंटे सीएनजी आपूर्ति की अब तक कोई व्यवस्था नहीं थी।
इस कमी को दूर कराने के लिए डेढ़ साल पहले ग्रीन गैस कंपनी ने मोहान रोड स्थित त्रिगुटा डीबीसी पंप को अपग्रेड करते हुए ऑनलाइन सीएनजी फिलिंग स्टेशन में बदलने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
इस फिलिंग स्टेशन से चौबीसों घंटे सीएनजी वितरण कर ढाई से तीन हजार हल्के और भारी वाहनों में सीएनजी भरी जा सकेगी।
ग्रीन गैस कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही मोहनलालगंज इलाके में पीजीआई रोड के फिलिंग स्टेशन पर अटके ऑनलाइन मदर फिलिंग स्टेशन को क्रियाशील कराने में जुटा जाएगा।
लखनऊ पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के सचिव सुधीर बोरा ने बताया कि ऑनलाइन पंप संचालन के लिए कम्प्रेशर टेस्टिंग और सीएनजी वितरण की तकनीकी व सुरक्षा संबंधी मानकों का परीक्षण करने के बाद ही इसका संचालन शुरू हुआ है।
इस अवसर पर ग्रीन गैस कंपनी के निदेशक पंकज माथुर सहित तेल कंपनियों के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
किन्हें मिलेगा फायदा
पंप के शुरू हो जाने से हरदोई रोड बाईपास, राजाजीपुरम, आलमबाग, बालागंज व चौक सहित पुराने लखनऊ के कई इलाकों के सीएनजी वाहन चालकों को 24 घंटे गैस भरवाने की सुविधा मिलेगी।
पहले क्या थी दिक्कत
बूस्टर पंप की सीमित वितरण क्षमता के कारण इस इलाके के सीएनजी वाहन चालकों को सीएनजी भरवाने के लिए गोमतीनगर, नादरगंज, आशियाना व फैजाबाद रोड तक का लंबा चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ता था।
उन्होंने बताया कि शहर के इस पांचवें ऑन लाइन सीएनजी पंप के संचालन से पूर्व में संचालित चार अन्य ऑन लाइन पंपों पर वाहनों का दबाव कम होने से वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।