{"_id":"5ad8d67e4f1c1b61098b557f","slug":"fifteen-pps-officers-transferred","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"15 पीपीएस अफसरों के तबादले, 17 पीसीएस को मिला समयमान वेतनमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 पीपीएस अफसरों के तबादले, 17 पीसीएस को मिला समयमान वेतनमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 20 Apr 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार को 15 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए गए। इनमें कई पुलिस उपाधीक्षक ऐसे हैं जिनको पूर्व में प्रमोशन मिला था और उन्हें तैनाती नहीं दी गई थी। जिनके स्थानांतरण किए गए हैं।
विज्ञापन
उनमें सुरेंद्र तिवारी को सीबीसीआईडी से फतेहगढ़, अंजनी कुमार राय को ईओडब्ल्यू से प्रतापगढ़ भेजा गया है। पूर्व में किए गए चार पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण में बदलाव किया गया है। इनमें पवन गौतम, पीयूष कुमार सिंह, अजय कुमार और अवधेश पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
17 पीसीएस अफसरों को समयमान वेतनमान
शासन ने 17 पीसीएस अधिकारियों को समयमान वेतनमान की मंजूरी दी है। ये अधिकारी अभी तक 8000-13,500 रुपये के वेतनमान में कार्यरत थे। अब इन्हें 10,000-15,200 रुपये का समयमान वेतनमान अनुमन्य किया गया है।
जिन पीसीएस अधिकारियों को समयमान वेतनमान अनुमन्य किया गया है, उनमें अर्चना द्विवेदी, अतुल कुमार प्रथम, सुधीर कुमार रूंगटा, रामप्रकाश द्वितीय, जय चंद्र पांडेय, नलिनी कांत सिंह, गिरिजेश कुमार चौधरी, देवेंद्र प्रताप सिंह प्रथम, सुरेंद्र नाथ मिश्र, प्रभाकांत अवस्थी, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, राम अक्षयबर, विश्व भूषण मिश्र, मनोज कुमार सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रतिभान वर्मा तथा रमेश कुमार शुक्ल द्वितीय शामिल हैं। नियुक्ति विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।