फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fibrous fruits and green vegetables reduce the risk of cancer

Lucknow News: रेशेदार फल और हरी सब्जियां कम करती कैंसर का खतरा

Sun, 02 Mar 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fibrous fruits and green vegetables reduce the risk of cancer
जानकारी देते डॉ. नसीम अख्तर।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के डॉ. नसीम अख्तर के मुताबिक आंत का कैंसर जीवनशैली से भी जुड़ा है। रेशेदार फल व हरी सब्जी के सेवन से इसका खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। डॉ. नसीम शनिवार को केजीएमयू के शताब्दी भवन-2 में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. नसीम ने कहा, अगर किसी को मल के साथ खून आ रहा है तो इसे पाइल्स ही नहीं समझना चाहिए। ये लक्षण आंत के कैंसर के भी सकते हैं। इसलिए तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इससे समय रहते कैंसर का इलाज शुरू किया जा सकता है। कैंसर से बचने के लिए फास्ट फूड व धूम्रपान से बचना चाहिए।
विज्ञापन


पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पीने से भी कैंसर का खतरा कम रहता है। सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने कहा, कई बार मरीजों को मल के लिए बैग लगाना पड़ता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार यह अस्थायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. शिव राजन ने कहा, कैंसर को हराने के लिए जागरूकता की जरूरत है। नई दवाओं व ऑपरेशन की तकनीक से इलाज संभव है। रेडियोथेरेपी विभाग के डॉ. सुधीर सिंह ने कहा, कैंसर मरीजों के इलाज के लिए कई सरकारी योजनाएं हैं। इनसे गरीब मरीजों का भी इलाज संभव हो पा रहा है।

एक मिनट की जांच से कैंसर की पहचान

केजीएमयू में गैस्ट्रो मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुमित रूंगटा ने कहा, आंतों की बीमारी का पता लगाने में कोलोनोस्कोपी बेहद अहम है। इसमें सिर्फ एक मिनट में ही कैंसर की पहचान हो जाती है।


धैर्य बनाएं रखें संभव है इलाज

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रेहाना, गुरुनाम, सुशील, कृपाशंकर जैसे कैंसर को मात देने वाले कई मरीज उपस्थित रहे। इनके मुताबिक शुरुआत में कैंसर का नाम सुनकर डर लगा, लेकिन इलाज की शुरुआत करने के बाद उनका डर जाता रहा। डॉक्टरों ने भी हौसला बढ़ाया। अब वे पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed