{"_id":"67f587fbb7cbe0248001b506","slug":"fever-spreads-in-faizullahganj-area-many-patients-found-lucknow-news-c-13-knp1050-1148229-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फैजुल्लागंज इलाके में बुखार का बढ़ा प्रकोप, कई मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फैजुल्लागंज इलाके में बुखार का बढ़ा प्रकोप, कई मरीज मिले
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज इलाके के केशवनगर व नंदपुरम इलाके में बुखार का प्रकोप है। आरोप है इलाके में फैली गंदगी की वजह से मच्छर पनप गए हैं, जो लोगों को काटकर बीमार बना रहे हैं। मलेरिया टीम ने मंगलवार को इलाके में पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव किया है।
फैजुल्लागंज केशव नगर की स्मिता (19), विजय प्रसाद (36), अनन्या (9), निहारिका (12), नंदपुरम में सूरज (15), बबलू (28), सुधीर (35) समेत श्याम विहार कॉलोनी में भी कई लोग तेज बुखार से पीड़ित हैं। इलाके में फाॅगिंग तक नहीं हुई है। गंदगी की वजह से बड़ी तादाद में मच्छर पनप आए हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में केशव नगर व नंदपुरम काॅलोनी में दो टर्न पॉइंट पर बड़ी मात्रा में ठोस अपशिष्ट जमा होने के कारण नाला चोक हो गया है, जिससे इलाके में भीषण बदबू भी फैली है। इसी गंदगी की वजह से बड़ी संख्या में मच्छर पनप गए हैं। कई घरों में लोग बुखार से ग्रस्त हैं।